Ad

farmer success story

फायदेमंद हाइब्रिड तरबूज की खेती से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

फायदेमंद हाइब्रिड तरबूज की खेती से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

आजकल अनाज हो अथवा सब्जी, फल सभी किस्मों के खाद्य फसलों की विभिन्न किस्में बाजार में मौजूद हैं। आए दिन कृषि वैज्ञानिक नई-नई और फायदेमंद फसलों को विकसित करने का कार्य करते रहे हैं। आज भी वैज्ञानिक कई सारी किस्मों को विकसित करने में निरंतर रूप से लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे उन किस्मों की जिनसे किसानों को काफी मुनाफा होने की संभावना रहती है। हम बात क्र रहे हैं हाईब्रिड तरबूज की जिसकी खेती किसी भी मिट्टी में आसानी से की जा सकती है। बाजार में इसकी मांग भी काफी अधिक रहती है। तरबूज गर्मी के मौसम में उत्पादित की जाने वाली फसल है। इस वैज्ञानिक युग में बदलते समय के साथ-साथ तरबूज की नई किस्में भी बाजार में आने लगी हैं। अब ऐसी स्थिति में हम आपको हाईब्रिड तरबूज की खेती के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं। तरबूज का उपयोग जूस, फल, फ्रूट डिश, शरबत जैसी चीजों को निर्मित करने में किया जाता है।

हाइब्रिड तरबूज की खेती के लिए कैसी मृदा होनी चाहिए

हाइब्रिड तरबूज की खेती करने के लिए मध्यम काली, रेतीली मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। मृदा में भरपूर मात्रा में कार्बनिक पदार्थ होना आवश्यक होता है। इसका पीएच मान 6.5 से 7 के मध्य सबसे ठीक माना जाता है। आज कल गांवों में नदी के किनारे तरबूज का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर किया जाता है। तरबूज की फसलें पानी से बहुत ही संवेदनशील होती हैं। इसे शुरुआत में कम पानी की जरुरत होती है। ये भी पढ़े: तरबूज और खरबूज की अगेती खेती के फायदे

कैसा खाद इस फसल में ड़ालना चाहिए

अगर हम इस हाईब्रिड बीज की बात करें तो इसकी बुआई से पूर्व मृदा परिक्षण कर उसमें खाद और उर्वरक का छिड़काव करना चाहिए। खेतों में आप विघटित गोबर अथवा कम्पोस्ट खाद को खेत में मिश्रित कर मृदा को और भी अधिक उपजाऊ बनाया जा सकता है। खाद व उर्वरक किसी भी फसल की अच्छी उपज में एक अहम भूमिका अदा करते हैं।

इस हाईब्रिड तरबूज की खेती से कितना उत्पादन हो सकता है

इस तरह से तरबूज की फसल को तैयार होने में 90 से 110 दिन का वक्त लग जाता है। अगर हम लागत की बात करें तो इसमें तकरीबन 60 से 70 हजार तक का खर्चा आ जाता है। प्रति एकड़ के खेत में इसका उत्पादन 150 से 200 कुंतल तक हो जाता है, जिसे बाजार में बेचकर आप बेहद ही मोटा फायदा अर्जित कर सकते हैं।

इस किस्म के तरबूज के क्या फायदे हैं

जानकरी के लिए बतादें कि तरबूज का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त यदि शरीर में थकावट हो तो आपको इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने जैसे भी गुण होते हैं। तरबूज में विघमान अमीनो एसिड हमारे शरीरिक रक्त चाप को नियंत्रित करने में काफी सहायता करता है। यह गर्मियों के समय भी हमारे शरीर को हाईड्रेड भी रखता है और ठंडक भी प्रदान करता है।
पॉली हाउस तकनीक से खीरे की खेती कर किसान कमा रहा बेहतरीन मुनाफा

पॉली हाउस तकनीक से खीरे की खेती कर किसान कमा रहा बेहतरीन मुनाफा

पॉली हाउस में खीरे का उत्पादन करने पर बारिश, आंधी, लू, धूप और सर्दी का प्रभाव नहीं होता है। आप किसी भी मौसम में पॉली हाउस के भीतर किसी भी फसल का उत्पादन कर सकते हैं। खीरा खाना प्रत्येक व्यक्ति को अच्छा लगता है। साथ ही, खीरा में आयरन, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी6, विटामिन सी,विटामिन डी और पौटेशियम भरपूर मात्रा में विघमान रहता है। नियमित तौर पर खीरे का सेवन करने पर शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। साथ ही, खीरे में बहुत ज्यादा फाइबर भी पाया जाता है। खीरे से कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है। यही कारण है, कि बाजार में खीरे की मांग वर्षों बनी रहती है। अब ऐसी स्थिति में मांग को पूर्ण करने के लिए किसान पॉली हाउस के भीतर खीरे का उत्पादन कर रहे हैं। इससे किसानों को अच्छी-खासी आमदनी हो रही है।

पॉली हाउस फसल को विभिन्न आपदाओं से बचाता है

वास्तव में पॉली हाउस में खीरे की खेती करने पर ताप, धूप, बारिश, आंधी, लू और ठंड का प्रभाव नहीं पड़ता है। आप किसी भी मौसम में पॉली हाउस के भीतर किसी भी फसल की खेती आसानी से कर सकते हैं। इससे उनका उत्पादन भी बढ़ जाता है और किसान भाइयों को मोटा मुनाफा प्राप्त होता है। इसी कड़ी में एक किसान हैं दशरथ सिंह, जिन्होंने पॉली हाउस तकनीक के जरिए खेती शुरू कर लोगों के सामने नजीर पेश की है। दशरथ सिंह अलवर जनपद के इंदरगढ़ के निवासी हैं। वह लंबे वक्त से पॉली हाउस के भीतर खीरे का उत्पादन कर रहे हैं। इससे उनको काफी अच्छी आमदनी भी अर्जित हो रही है। ये भी देखें: नुनहेम्स कंपनी की इम्प्रूव्ड नूरी है मोटल ग्रीन खीरे की किस्म

किसान खीरे की कितनी उपज हांसिल करता है

दशरथ सिंह पूर्व में पारंपरिक विधि से खेती किया करते थे। उनको पॉली हाउस के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं थी। एक दिन उनको उद्यान विभाग के संपर्क में आकर उनको पॉली हाउस तकनीक से खेती करने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके पश्चात उन्होंने 4000 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में पॉली हाउस का निर्माण करवाया और उसके अंदर खीरे का उत्पादन चालू कर दिया।

बहुत सारे किसान पॉली हाउस तकनीक से खेती करते हैं

किसान दशरथ सिंह का कहना है, कि पॉली हाउस की स्थापना करने पर उनको 15 लाख रुपये का खर्चा करना पड़ा। हालांकि, सरकार की ओर से उनको 23 लाख 50 हजार का अनुदान भी मिला था। उनको देख कर फिलहाल जनपद में बहुत सारे किसान भाइयों ने पॉली हाउस के भीतर खेती शुरू कर दी है।

लखन यादव ने पॉली हाउस तकनीक को लेकर क्या कहा

साथ ही, दशरथ सिंह के बेटे लखन यादव का कहना है, कि हम पॉली हाउस के भीतर केवल खीरे की ही खेती किया करते हैं। विशेष बात यह है, कि वह पॉली हाउस के भीतर सुपर ग्लो-बीज का उपयोग करते हैं, इससे फसल की उन्नति एवं प्रगति भी शीघ्र होती है। उनका यह भी कहना है, कि उन्हें एक बार की फसल में 60 से 70 टन खीरे की उपज अर्जित हुई थी। वहीं, एक फसल तैयार होने में करीब 4 से 5 माह का समय लगता है। बतादें, कि 60 से 70 टन खीरों का विक्रय कर वे 12 लाख रुपये की आय कर लेते हैं। इसमें से 6 लाख तक का मुनाफा होता है।
किसान फसल की देखभाल के लिए 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद रहा है

किसान फसल की देखभाल के लिए 7 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद रहा है

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि नक्सल प्रभावित जनपदों में रहने वाले एक किसान ने अपने खेत की देखरेख करने के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे हैं। तकरीबन 1000 एकड़ जमीन में खेती की देखभाल के लिए 7 करोड़ रुपये का हेलीकॉप्टर उन्होंने पसंद किया है। भारत के सर्वश्रेष्ठ किसान सम्मान से नवाजे गए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडा गांव जनपद के निवासी उन्नत किसान राजाराम त्रिपाठी अपनी एक हजार एकड़ खेती की देखरेख करने के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे हैं। राजाराम त्रिपाठी राज्य के पहले ऐसे किसान हैं, जो कि हेलीकॉप्टर खरीद रहे हैं। 7 करोड़ के खर्चे से खरीदे जा रहे हेलीकॉप्टर के लिए उन्होंने हॉलैंड की रॉबिन्सन कंपनी से सौदा भी कर लिया है। वर्ष भर के अंतर्गत उनके समीप R-44 मॉडल का 4 सीटर हेलीकॉप्टर भी आ जाएगा।

राजाराम सैकड़ों आदिवासी परिवारों के साथ 1000 एकड़ में खेती करते हैं

बतादें, कि किसान राजाराम त्रिपाठी सफेद मूसली, काली मिर्च एवं
जड़ी बूटियों की खेती करने के साथ-साथ मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के संचालन में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं। हाल ही में उनको लगभग 400 आदिवासी परिवार के साथ 1000 एकड़ में सामूहिक खेती करने एवं यह खेती सफल होने के चलते उन्हें सम्मानित भी किया गया था। उन्हें जैविक खेती के लिए भी बहुत बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, वर्तमान में अपनी खेती किसानी में एक और इतिहास रचते हुए 7 करोड़ की लागत से हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे हैं।

बैंक की नौकरी छोड़ शुरू की खेती

बस्तर के किसान राजाराम त्रिपाठी ने कहा है, कि उनका पूरा परिवार खेती पर ही आश्रित रहता है। कई वर्ष पहले उन्होंने अपनी बैंक की छोड़ के वह दीर्घकाल से खेती करते आ रहे हैं। साथ ही, वह मां दंतेश्वरी हर्बल समूह का भी बेहतर ढ़ंग से संचालन कर रहे हैं। बस्तर जनपद में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों की खेती कर इसे प्रोत्साहन देने के साथ ही संपूर्ण राज्य में बड़े पैमाने पर इकलौते सफेद मूसली की खेती करते आ रहे हैं। राजाराम त्रिपाठी का कहना है, कि उनके समूह द्वारा यूरोपीय एवं अमेरिकी देशों में काली मिर्च का भी निर्यात किया जा रहा है। वर्तमान में अपनी करीब एक हजार एकड़ खेती की देखभाल के लिए हेलीकॉप्टर खरीदने जा रहे हैं। ये भी देखें: आने वाले दिनों में औषधीय खेती से बदल सकती है किसानों को तकदीर, धन की होगी बरसात

राजाराम को हेलीकॉप्टर से खेती करने का विचार कैसे आया

राजाराम त्रिपाठी ने बताया कि अपने इंग्लैंड एवं जर्मनी प्रवास के दौरान वहां उन्होंने देखा कि दवा और खाद के छिड़काव के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल हो रहा है। जिससे पैदावार का बेहतरीन परिणाम भी मिल रहा है। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने किसान समूह के 1 हजार एकड़ के साथ आसपास के खेती वाले इलाकों में हेलीकॉप्टर से ही खेतो की देखभाल करने का संकल्प किया। साथ ही, हेलीकॉप्टर खरीदने का पूर्णतय मन बना लिया और हॉलैंड की रॉबिंसन कंपनी से सौदा भी कर लिया। राजाराम त्रिपाठी का कहना है, कि वे कस्टमाइज हेलीकॉप्टर बनवा रहे हैं। जिससे कि इसमें मशीन भी लगवाई जा सकें। उन्होंने कहा है, कि फसल लेते वक्त विभिन्न प्रकार के कीड़े फसलों को हानि पहुंचाते हैं। हाथों से दवा छिड़काव से भी काफी भूमि का हिस्सा दवा से छूट जाता है, जिससे कीटों का संक्रमण काफी बढ़ जाता है। हेलीकॉप्टर से दवा छिड़काव से पर्याप्त मात्रा में फसलों में दवा डाली जा सकती है, जिससे फसलों को क्षति भी नहीं पहुंचती।

हेलीकॉप्टर उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे राजाराम के भाई और बेटा

राजाराम त्रिपाठी ने कहा है, कि हेलीकॉप्टर को चलाने के लिए उनके भाई व बेटे को उज्जैन में स्थित उड्डयन अकादमी में हेलीकॉप्टर उड़ाने का प्रशिक्षण लेने के लिए भेजने की तैयारी हो चुकी है। प्रशिक्षण लेने के बाद उनके भाई व बेटे हेलीकॉप्टर से खेती की देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर में किसान की छवि नई पीढ़ी को खेती किसानी के लिए प्रेरित नहीं कर सकती। नई पीढ़ी के युवा आईटी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं। लेकिन वह खेती को उद्यम बनाने की कोशिश नहीं करते। इसी सोच में तब्दीली लाने के लिए वह हेलीकॉप्टर खरीद रहे हैं। जिससे कि युवा पीढ़ी में खेती किसानी को लेकर एक सकारात्मक सोच स्थापित हो सके। ये भी देखें: Ashwgandha Farming: किसान अश्वगंधा की खेती से अच्छी-खासी आमदनी कर रहे हैं

सालाना कितने करोड़ का टर्न ओवर है

राजाराम का कहना है, कि उनके भाई व बच्चे भी नौकरी की वजह खेती किसानी कर रहे हैं। साथ ही, खेती बाड़ी में उनको काफी रूचि भी है। खेती-बाड़ी और दंतेश्वरी हर्बल समूह से उनका वार्षिक टर्न ओवर लगभग 25 करोड़ रुपए है। अब उनके साथ-साथ आसपास के आदिवासी किसान भी उन्नत किसान की श्रेणी में आ गए हैं। उनके द्वारा भी हर्बल उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है, जिसमें सफेद मूसली एवं बस्तर की जड़ी-बूटी भी शम्मिलित है। गौरतलब है, कि उनकी इसी सोच व खेती किसानी के लिए किए जा रहे नए नए प्रयास और उससे मिल रही सफलता की वजह से राजाराम त्रिपाठी चार बार सर्वश्रेष्ठ किसान अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
किसान ने पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि से धनिया की खेती कर कमाया मोटा मुनाफा

किसान ने पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि से धनिया की खेती कर कमाया मोटा मुनाफा

किसान रमेश विठ्ठलराव विगत दिनों अंगूर की खेती करते थे। परंतु, अंगूर की खेती में उन्हें घाटा उठाना पड़ा। इसके पश्चात उन्होंने धनिया की खेती करना चालू कर दिया। विशेष बात यह है, कि धनिया की खेती शुरू करने पर प्रथम वर्ष ही रमेश विठ्ठलराव को 25 लाख रुपये का मुनाफा अर्जित हुआ। लोगों का मानना है, कि सिर्फ गेहूं, मक्का, बाजार और धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती से ही बेहतरीन आमदनी की जा सकती है। परंतु, इस तरह की कोई बात नहीं है। अगर कृषक भाई आधुनिक विधि से हरी सब्जी एवं मसाले की खेती करते हैं, तो बहुत ही कम वक्त में वह धनवान बन सकते हैं। महाराष्ट्र के लातुर जनपद में एक किसान ने कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। वह धनिया की खेती से धनवान हो गया है। अब उनकी चर्चा संपूर्ण जनपद में हो रही है। लोग उनसे धनिया की खेती करने के गुर सीख रहे हैं।

रमेश ने पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि से धनिया की खेती की

जानकारी के अनुसार, किसान का नाम रमेश विठ्ठलराव है। पहले वह पारंपरिक फसलों की खेती किया करते थे। इससे उन्हें इतनी ज्यादा आमदनी नहीं हो रही थी। ऐसी स्थिति में उन्होंने 4 साल पहले पारंपरिक फसलों की खेती छोड़ वैज्ञानिक विधि से धनिया की खेती चालू कर दी। मुख्य बात यह है, कि धनिया की खेती चालू करते ही रमेश विठ्ठलराव की किस्मत चमक गई। उन्होंने धनिया बेचकर बेहद ही आलीशान घर बनवाया है, जिसकी सुन्दरता वास्तव में देखने लायक है।

ये भी पढ़ें:
जानिए कैसे की जाती है धनिया की खेती? ये किस्में देंगी अधिक उत्पादन

रमेश विठ्ठलराव विगत चार वर्षों से 5 एकड़ जमीन में धनिया की खेती कर रहे हैं।

रमेश विठ्ठलराव विगत चार वर्षों से 5 एकड़ जमीन में धनिया की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया है, कि धनिया बेचकर अभी तक वे लाखों रुपये की आमदनी कर चुके हैं। रमेश विठ्ठलराव की मानें तो लातूर जनपद सूखा प्रभावित क्षेत्र है। यहां पर बहुत ही कम बारिश होती है। ऐसी स्थिति में पारंपरिक फसलों की खेती से किसानों को उतनी अच्छी आमदनी नहीं हो पाती है। बहुत बार तो कृषक भाई लागत तक भी नहीं निकाल पाते हैं। यही वजह है, कि मैंने धनिया की खेती करने का निर्णय लिया।

रमेश ने वर्ष 2019 में धनिया उत्पादन आरंभ किया था

विशेष बात यह है, कि किसान रमेश ने वर्ष 2019 में धनिया की खेती की शुरुआत की थी। पहले वर्ष ही उन्हें धनिया बेचकर 25 लाख रुपये की आय अर्जित हुई। बतादें, कि 5 एकड़ जमीन में धनिया बोने में उन्हें सिर्फ एक लाख रुपये की लागत लगानी पड़ी। इस प्रकार उन्होंने 24 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया। इसी प्रकार उन्होंने साल 2020 में 16 लाख, साल 2021 में 14 लाख, 2022 में 13 लाख रुपये का धनिया बेचा। इस साल भी वे अभी तक धनिया बेचकर 16 लाख 30 हजार रुपए कमा चुके हैं। इस प्रकार रमेश ने धनिया बेचकर कुल 84 लाख रुपये से भी ज्यादा की कमाई करली है।
सरकारी नौकरी को छोड़कर मुकेश पॉलीहाउस के जरिए खीरे की खेती से मोटा मुनाफा कमा रहा है

सरकारी नौकरी को छोड़कर मुकेश पॉलीहाउस के जरिए खीरे की खेती से मोटा मुनाफा कमा रहा है

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि युवा किसान मुकेश का कहना है, कि नेट हाउस निर्मित करने के लिए सरकार की ओर से अनुदानित धनराशि भी मिलती है। शुरुआत में नेट हाउस स्थापना के लिए उसे 65% की सब्सिडी मिली थी। हालांकि, वर्तमान में हरियाणा सरकार ने अनुदान राशि को घटाकर 50% कर दिया है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज भी सरकारी नौकरी के पीछे लोग बिल्कुल पागल हो गए हैं। प्रत्येक माता- पिता की यही चाहत होती है, कि उसकी संतान की सरकारी नौकरी लग जाए, जिससे कि उसकी पूरी जिन्दगी सुरक्षित हो जाए। अब सरकारी नौकरी बेशक निम्न स्तर की ही क्यों न हो। परंतु, आज हम एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करेंगे, जो कि अच्छी-खासी सरकारी नौकरी को छोड़ अब गांव आकर खेती कर रहा है।

किसान मुकेश कहाँ का रहने वाला है

दरअसल, हम जिस युवा किसान के संबंध में बात करने जा रहे हैं, उसका नाम मुकेश कुमार है। मुकेश हरियाणा के करनाल जनपद का रहने वाला है। पहले वह हरियाणा बोर्ड में सरकारी नौकरी करता था। नौकरी के दौरान मुकेश को प्रति महीने 45 हजार रुपये सैलरी मिलती थी। परंतु, इस सरकारी कार्य में उसका मन नहीं लगा, तो ऐसे में उसने इस नौकरी को लात मार दी। आज वह अपनी पुश्तैनी भूमि पर नेट हाउस विधि से खेती कर रहा है, जिससे उसको काफी अच्छी कमाई हो रही है।

ये भी पढ़ें:
किसानों की फसल को बचाने के लिए शेडनेट पर मिलेगा ७५% तक का अनुदान

किसान मुकेश लोगों को रोजगार मुहैय्या करा रहा है

किसान मुकेश अन्य बहुत से किसानो के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। किसान मुकेश का कहना है, कि उसने अपनी भूमि पर चार नेट हॉउस तैयार कर रखे हैं। इनके अंदर किसान मुकेश खीरे की खेती करते हैं। किसान मुकेश के मुताबिक खीरे की मांग गर्मियों में काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अब ऐसे में किसान मुकेश लगभग 2 वर्षों से खीरे की खेती कर रहा। बतादें कि इससे किसान मुकेश को काफी अच्छी कमाई हो रही है। यही वजह है, कि वह आहिस्ते-आहिस्ते खीरे की खेती का रकबा और ज्यादा बढ़ाते गए हैं। इसके साथ साथ मुकेश ने अपने आसपास के बहुत से लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।

खीरे की वर्षभर खेती की जा सकती है

मुकेश का कहना है, कि एक नेट हाउस निर्मित करने के लिए ढ़ाई से तीन लाख रुपये की लागत आती है। परंतु, इसके अंदर खेती करने पर आमदनी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। युवा किसान का कहना है, कि खीरे की बहुत सारी किस्में हैं, जिसकी नेट हाउस के अंदर सालों भर खेती की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:
किसान सुबोध ने दोस्त की सलाह से खीरे की खेती कर मिशाल पेश करी है

ड्रिप विधि से सिंचाई करने पर जल की काफी कम बर्बादी होती है

किसान मुकेश का कहना है, कि उनको खीरे की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह लगी है कि इसकी खेती में जल की काफी कम खपत होती है। दरअसल, नेट हॉउस में ड्रिप विधि के माध्यम से फसलों की सिंचाई की जाती है। ड्रिप विधि से सिंचाई करने से जल की बर्बादी बेहद कम होती है। इसके साथ ही पौधों की जड़ो तक पानी पहुँचता है। किसान मुकेश अपने खेत में पैदा किए गए खीरे की सप्लाई दिल्ली एवं गुरुग्राम समेत बहुत सारे शहरों में करता है। वर्तमान में वह 15 रूपए किलो के हिसाब से खीरे बेच रहा है।
कोटा के नरेंद्र मालव मधुमक्खी पालन करके हो रहे मशहूर

कोटा के नरेंद्र मालव मधुमक्खी पालन करके हो रहे मशहूर

किसान अच्छे रास्तों से नरेंन्द्र मालव ने साल 2004 में मधुमक्खी पालन शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने कोटा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र से मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया था। किसान हमेशा कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करते रहते हैं। कई सारे किसानों ने अपनी सूझ-बूझ से काफी उन्नति एवं प्रगति की है। आज हम आपकी एक ऐसे किसान से मुलाकात कराने जा रहे हैं। जिसने मधुमक्खी पालन करके अन्य किसान भाइयों के सामने एक अद्भुत मिसाल कायम की है। किसान शहद को बाजार में बेचकर के लाखों में आय अर्जित कर रहा है। नरेंद्र मालव द्वारा उत्पादित किए गए शहद की माँग काफी दूर दराज तक है। इसी कारण से नरेंद्र मालव का यह सुप्रसिद्ध शहद केवल जनपद में ही नहीं बल्कि राज्य भर के लिए एक ब्रांड बन चुका है। वास्तविकता में हम चर्चा कर रहे हैं, शहद उत्पादक नरेंद्र मालव जो कि राजस्थान के रहने वाले हैं। मधुमक्खी पालन हेतु राज्यस्तरीय पुरुस्कार प्राप्त करने वाले शहद किसान नरेंद्र मालव राजस्थान के कोटा जनपद के रहने वाले हैं।

मधुमक्खी पालक नरेंद्र मालव कहा के रहने वाले हैं

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि नरेंद्र मालव ने कोटा जनपद में मौजूद कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण भी लिया था। प्रशिक्षण के बाद वह इस क्षेत्र में इतने सक्षम हो गए हैं कि अब अन्य किसान भी उनसे मधुमक्खी पालन करने के गुर सीखने उनके पास जाते हैं। बतादें कि नरेंद्र मालव ने 10000 रुपए के खर्चे से इस व्यवसाय को चालू किया था। परंतु, कुछ वर्षों के अंदर ही उन्होंने अपनी अथक मेहनत और निरंतर प्रयासों से आज लाखों रुपए का साम्राज्य स्थापित कर दिया है। फिलहाल वह बहुत सारे लोगों को रोजगार के अवसर मुहैय्या करा रहे हैं। 

ये भी पढ़े: मधुमक्खी पालन को 500 करोड़ देगी सरकार

एक कॉलोनी से आप 7 से 8 बार शहद प्राप्त कर सकते हैं

इसी कड़ी में आपको बतादें कि खबरों के अनुसार, किसान नरेंद्र मालव शहद विक्रय करने के साथ- साथ मधुमक्खियों को भी विक्रय करते हैं। उनके अनुसार, शहद से काफी अधिक मुनाफा मधुमक्खी बेकने से होता है। जानकारी के लिए बतादें कि नरेंद्र मालव के समीप फिलहाल 1200 से भी अधिक मधुमक्खियों की कॉलोनी मौजूद हैं। तकरीबन एक कॉलेनी के माध्यम से 25 से 30 किलो शहद प्राप्त किया जाता है। विशेष बात यह है, कि एक कॉलोनी द्वारा एक साल में किसान 7 से 8 बार शहद निकाल सकते हैं। इसी की सहायता से नरेंद्र मालव इस व्यवसाय से एक वर्ष में 25 लाख रुपये का मात्र लाभ उठा रहे हैं। 

मधुमक्खी पालन के व्यवसाय को शुरू करने के लिए कितना खर्चा होता है

अब हम आपको नरेंद्र के शहद के प्रसिद्ध होने के पीछे की वजह को बताने जा रहे हैं। आखिर उनके शहद में ऐसा क्या है, जिससे उनके शहद की माँग पूरे देशभर में हो रही है। वह वजह यह है, कि इस शहद को धनिया, राई एवं सौंफ की सहायता से निर्मित किया जाता है। नरेंद्र मालव के अनुसार, मधुमक्खी पालन काफी परिश्रम से होता है। इसका व्यवसाय चालू करने से पूर्व मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लेना अति आवश्यक होता है। यदि आप बेहतरीन तरीके से मधुमक्खी पालन करते हैं, तो आप इसके जरिए बेहतर आमदनी कर सकते हैं। अगर हम नरेंद्र मालव के अनुरूप देखें तो मधुमक्खी पालन के व्यवसाय को चालू करने हेतु मात्र 30 हजार रुपए की लागत आती है।